(A) सड़क द्वारा साइकिल पर किया गया कार्य,सड़क के कारण साइकिल पर लगने वाले अवरोधक (घर्षण) बल द्वारा किया गया कार्य है।
$(a)$ अवरोधक बल और विस्थापन एक-दूसरे के साथ $180^{\circ} \; (\pi \; \text{rad})$ का कोण बनाते हैं। अतः,सड़क द्वारा किया गया कार्य,$W_{r} = F d \cos \theta$
$W_{r} = 200 \times 10 \times \cos(180^{\circ})$
$W_{r} = 2000 \times (-1) = -2000 \; J$
यह ऋणात्मक कार्य ही कार्य-ऊर्जा प्रमेय के अनुसार साइकिल को रोकता है।
$(b)$ न्यूटन के गति के तीसरे नियम के अनुसार,साइकिल के कारण सड़क पर समान और विपरीत बल कार्य करता है। इसका परिमाण $200 \; N$ है। हालाँकि,सड़क में कोई विस्थापन नहीं होता है $(d = 0)$। अतः,साइकिल द्वारा सड़क पर किया गया कार्य $W = F \times 0 = 0 \; J$ है।