$784\, cm ^{2}$ क्षेत्रफल वाले एक वर्गाकार गत्ते की शीट पर, अधिकतम माप की चार सर्वांगसम वृत्ताकार प्लेटें इस प्रकार रखी गयी हैं कि प्रत्येक वृत्ताकार प्लेट अन्य दो प्लेटों को स्पर्श करती है तथा वर्गाकार शीट की प्रत्येक भुजा दो वृत्ताकार प्लेटों को स्पर्श करती है। वर्गाकार शीट के उस भाग का क्षेत्रफल ज्ञात कीजिए जो वृत्ताकार प्लेटों द्वारा ढका नहीं गया है। ( $cm^2$ में)

  • A

    $168$

  • B

    $174$

  • C

    $172$

  • D

    $616$

Similar Questions

आकृति में दर्शायी गयी फूलों की क्यारी (अर्धवृत्ताकार सिरों वाली) का क्षेत्रफल ज्ञात कीजिए।

आकृति में, व्यास $d$ वाले एक वृत्त के अंतर्गत एक वर्ग खींचा गया है तथा एक अन्य वर्ग इसी वृत्त के परिगत है। क्या बाहरी वर्ग का क्षेत्रफल आंतरिक वर्ग के क्षेत्रफल का चार गुना है? उपने उत्तर का कारण दीजिए।

दो भिन्न वृत्तों के बराबर लंबाइयों वाले चापों के संगत त्रिज्यखंडों के क्षेत्रफल बराबर होते हैं। क्या यह कथन सत्य है? क्यों?

आकृति में, चतुर्भुज $ABCD$ के $A , B , C$ और $D$ शीर्षों को केंद्र मानकर और $21\, cm$ की त्रिज्या लेकर चाप खींचे गये हैं। छायांकित क्षेत्र का क्षेत्रफल ज्ञात कीजिए। ($cm ^{2}$ में)

किसी वृत्त के $200^{\circ}$ केंद्रीय कोण वाले एक त्रिज्यखंड का क्षेत्रफल $770\, cm ^{2}$ है। इस त्रिज्यखंड के संगत चाप की लंबाई ज्ञात कीजिए। ($cm$ में)