बराबर त्रिज्या $3.5\, cm$ वाले तीन वृत्त इस प्रकार खींचे गये हैं कि इनमें से प्रत्येक अन्य दो वृत्तों को स्पर्श करता है। इन वृत्तों से परिबद्ध क्षेत्रफल ज्ञात कीजिए। ($cm ^{2}$ में)

  • A

    $1.220$

  • B

    $1.967$

  • C

    $3.359$

  • D

    $2.176$

Similar Questions

आकृति में, व्यास $d$ वाले एक वृत्त के अंतर्गत एक वर्ग खींचा गया है तथा एक अन्य वर्ग इसी वृत्त के परिगत है। क्या बाहरी वर्ग का क्षेत्रफल आंतरिक वर्ग के क्षेत्रफल का चार गुना है? उपने उत्तर का कारण दीजिए।

भुजा $20\, m$ वाले एक वर्गाकार घास लगे लॉन $ABCD$ के एक कोने पर $6 \,m$ लंबी एक रस्सी से एक बछड़ा बँधा हुआ है। यदि रस्सी की लंबाई $5.5\, m$ बढ़ा ली जाये, तो लॉन के उस क्षेत्रफल में वृद्धि ज्ञात कीजिए, जिसमें बछड़ा घास चर सकता है।($m ^{2}$ में)

दो भिन्न वृत्तों के दो त्रिज्यखंडों के क्षेत्रफल बराबर हैं। क्या यह आवश्यक है कि इन त्रिज्यखंडों के संगत चापों की लंबाइयाँ बराबर होंगी? क्यों?

एक समचतुर्भुज के सभी शीर्ष एक वृत्त पर स्थित हैं। इस समचतुर्भुज का क्षेत्रफल ज्ञात कीजिए, यदि वृत्त का क्षेत्रफल $1256\, cm ^{2}$ है $(\pi=3.14$ का प्रयोग कीजिए)। ($cm ^{2}$ में)

आकृति में, चतुर्भुज $ABCD$ के $A , B , C$ और $D$ शीर्षों को केंद्र मानकर और $21\, cm$ की त्रिज्या लेकर चाप खींचे गये हैं। छायांकित क्षेत्र का क्षेत्रफल ज्ञात कीजिए। ($cm ^{2}$ में)