(N/A) कागज की एक शीट और एक पत्थर लीजिए। उन्हें एक इमारत की पहली मंजिल से एक साथ गिराइए। अवलोकन कीजिए कि क्या दोनों एक साथ जमीन पर पहुँचते हैं। हम देखते हैं कि कागज पत्थर की तुलना में थोड़ा देर से जमीन पर पहुँचता है।
ऐसा वायु प्रतिरोध (air resistance) के कारण होता है। हवा गिरती हुई वस्तुओं की गति के विरुद्ध घर्षण के कारण प्रतिरोध प्रदान करती है। कागज के बड़े पृष्ठीय क्षेत्रफल के कारण हवा द्वारा कागज पर लगाया गया प्रतिरोध पत्थर पर लगे प्रतिरोध से अधिक होता है। यदि हम इस प्रयोग को निर्वात (एक कांच का जार जिससे हवा निकाल दी गई हो) में करें,तो कागज और पत्थर समान दर से गिरेंगे और एक ही समय में जमीन पर पहुँचेंगे। यह सिद्ध करता है कि गुरुत्वीय त्वरण $(g)$ वस्तु के द्रव्यमान से स्वतंत्र होता है।