(N/A) हाँ,अनिषेकफलन और असंगजनन अलग-अलग जैविक घटनाएं हैं।
$\Rightarrow$ अनिषेकफलन के लाभ:
$(i)$ अनिषेकफलन बीजांड के निषेचन के बिना फल का विकास है। इसका उपयोग व्यावसायिक रूप से बीज रहित फल जैसे $Banana$ (केला) और $Grapes$ (अंगूर) पैदा करने के लिए किया जाता है।
(ii) यह फलों के रस और खाद्य प्रसंस्करण उद्योगों में अत्यधिक लाभकारी है क्योंकि इसमें बीज निकालने की आवश्यकता नहीं होती है।
असंगजनन के लाभ:
$(i)$ असंगजनन के दौरान अर्धसूत्रीविभाजन या निषेचन नहीं होता है,इसलिए जनक के आनुवंशिक लक्षण कई पीढ़ियों तक बने रहते हैं।
(ii) यह संकर बीजों (hybrid seeds) के उत्पादन को आसान बनाता है। चूंकि संकर बीजों की संतति में लक्षणों का पृथक्करण नहीं होता है,इसलिए किसानों को हर साल नए संकर बीज खरीदने की आवश्यकता नहीं होती है।
(iii) अपस्थानिक भ्रूणता (adventive embryony) का उपयोग वायरस-मुक्त पौधों की किस्में तैयार करने और विशिष्ट मूलवृंत (rootstock) विशेषताओं को बनाए रखने के लिए किया जाता है।