(N/A) $\rightarrow$ जगत $Animalia$ विषमपोषी,यूकैरियोटिक जीवों द्वारा अभिलक्षित है जो बहुकोशिकीय होते हैं और उनकी कोशिकाओं में कोशिका भित्ति का अभाव होता है।
$\rightarrow$ वे भोजन के लिए प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से पौधों पर निर्भर रहते हैं।
$\rightarrow$ वे अपने भोजन का पाचन एक आंतरिक गुहा में करते हैं और भोजन का संचय ग्लाइकोजन या वसा के रूप में करते हैं।
$\rightarrow$ उनकी पोषण पद्धति प्राणीसम (holozoic) होती है,जिसमें भोजन का अंतर्ग्रहण होता है।
$\rightarrow$ वे एक निश्चित वृद्धि पैटर्न का पालन करते हैं और वयस्क बनते हैं जिनका आकार और आकृति निश्चित होती है।
$\rightarrow$ उच्च श्रेणी के जीव विस्तृत संवेदी और तंत्रिका-पेशीय तंत्र प्रदर्शित करते हैं।
$\rightarrow$ उनमें से अधिकांश प्रचलन (locomotion) करने में सक्षम होते हैं।
$\rightarrow$ लैंगिक प्रजनन नर और मादा के समागम द्वारा होता है,जिसके बाद भ्रूणीय विकास होता है।