(N/A) $\Rightarrow$ रसधानी कोशिकाद्रव्य में पाई जाने वाली झिल्लीबद्ध स्थान है। इसमें जल,रस,उत्सर्जी उत्पाद और अन्य पदार्थ होते हैं जो कोशिका के लिए उपयोगी नहीं होते हैं।
$\Rightarrow$ रसधानी एक एकल झिल्ली द्वारा घिरी होती है जिसे टोनोप्लास्ट (tonoplast) कहा जाता है।
$\Rightarrow$ पादप कोशिकाओं में,रसधानियाँ कोशिका के आयतन का $90\%$ तक घेर सकती हैं। पौधों में,टोनोप्लास्ट कई आयनों और अन्य पदार्थों के सांद्रता प्रवणता के विरुद्ध रसधानी में परिवहन को सुगम बनाता है; इसलिए,रसधानी में उनकी सांद्रता कोशिकाद्रव्य की तुलना में काफी अधिक होती है।
$\Rightarrow$ अमीबा $(Amoeba)$ में संकुचनशील रसधानी उत्सर्जन के लिए महत्वपूर्ण है। कई कोशिकाओं में,जैसे कि प्रोटिस्टों में,खाद्य कणों को निगलने से खाद्य रसधानियाँ (food vacuoles) बनती हैं।