यदि दो सतहों के मध्य स्नेहक (Lubricants) लगा दिया जाये तब
वे एक दूसरे से चिपक जायेंगी
एक दूसरे पर फिसलेंगी
एक दूसरे पर लुढ़केंगी
उपरोक्त में से कोई नहीं
$0.1\,kg$ द्रव्यमान के एक गुटके को $5\,N$ के क्षैतिज बल से, दीवार से सटाकर रखा गया है। यदि गुटके व दीवार के बीच घर्षण गुणांक $0.5$ है, तो गुटके पर कार्यरत घर्षण बल का परिमाण ........ $N$ है
किसी दीवार के विरुद्ध एक गुटके को स्थिर बनाये रखने के लिए $10 \,N$ के क्षैतिज बल की आवश्यकता होती है। यदि दीवार व गुटके के मध्य घर्षण गुणांक $0.2$ हो तो गुटके का भार ........ $N$ होगा
$6$ मीटर लम्बाई की एक समान जंजीर को टेबल पर इस प्रकार रखा जाता कि इसकी लम्बाई का एक भाग टेबल के किनारे पर से लटका हुआ है। निकाय विरामावस्था में है। जंजीर और टेबल की सतह के मध्य स्थैतिक घर्षण गुणांक $0.5$ है। टेबल से लटकने वाली जंजीर की अधिकतम लम्बाई मीटर में ज्ञात कीजिये।
$4\, kg$ का कोई गुटका एक क्षैतिज समतल पर रखा है (चित्र)। समतल को धीरे-धीरे तब तक आनत किया जाता है जब तक क्षेतिज से किसी कोण $\theta=15^{\circ}$ पर वह गुटका सरकना आरंभ नहीं कर देता । पृष्ठ और गुटके के बीच स्थेतिक घर्षण गुणांक क्या है ?
एक कार एक समान वेग से घर्षणयुक्त सड़क पर गतिमान है। न्यूटन की गति के प्रथम नियमानुसार