(N/A) भोजन सभी जीवित जीवों की बुनियादी आवश्यकता है।
- हमारे भोजन के मुख्य घटक कार्बोहाइड्रेट,प्रोटीन और वसा हैं।
- खनिजों और विटामिनों की भी अल्प मात्रा में आवश्यकता होती है।
- भोजन विभिन्न गतिविधियों के लिए ऊर्जा प्रदान करता है।
- भोजन ऊतकों की वृद्धि और मरम्मत के लिए कार्बनिक पदार्थ प्रदान करता है।
- पानी चयापचय प्रक्रियाओं में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है और शरीर को निर्जलीकरण से बचाता है।
- भोजन में मौजूद जैव-बृहदणु (bio-macromolecules) का हमारा शरीर उनके मूल रूप में उपयोग नहीं कर सकता है।
- उन्हें पाचन तंत्र में तोड़कर सरल पदार्थों में परिवर्तित करना पड़ता है।
- जटिल खाद्य पदार्थों को सरल अवशोषणीय रूपों में बदलने की प्रक्रिया को पाचन कहा जाता है,जिसे हमारे पाचन तंत्र द्वारा यांत्रिक और जैव-रासायनिक विधियों के माध्यम से पूरा किया जाता है।