(N/A) $\Rightarrow$ विखंडन (Segmentation): यह किसी जंतु के शरीर का क्रमिक पुनरावृत्ति खंडों में विभाजन है।
$\Rightarrow$ वास्तविक विखंडन (Metamerism): यह $Annelida$,$Arthropoda$ और $Chordata$ संघ के जंतुओं में देखा जाता है। इसमें शरीर का विभाजन पुनरावृत्ति खंडों में होता है जिन्हें मेटामियर्स (metameres) कहा जाता है,जहाँ बाह्य और आंतरिक अंगों की पुनरावृत्ति होती है। उदाहरण के लिए,केंचुए $(Pheretima)$ में स्पष्ट बाह्य और आंतरिक मेटामेरिज्म दिखाई देता है।
$\Rightarrow$ कूट विखंडन (Pseudometamerism): जब शरीर कई खंडों में विभाजित होता है लेकिन प्रत्येक खंड एक-दूसरे से स्वतंत्र होता है,तो इसे कूट विखंडन कहते हैं। प्रत्येक खंड (proglottid) प्रजनन जैसी जैविक क्रियाएं करने में सक्षम होता है। शरीर की वृद्धि अग्र भाग (गर्दन क्षेत्र) से नए खंडों को जोड़कर होती है। उदाहरण के लिए,फीताकृमि ($Taenia$ $solium$)।