(A-(II), B-(III), C-(IV)) चित्र $(i)$ में,रेखा पर स्थित बिंदु $(-1, -2)$,$(0, 0)$,$(1, 2)$ हैं। निरीक्षण करने पर,$y = 2x$ इस ग्राफ के संगत समीकरण है। आप देख सकते हैं कि प्रत्येक स्थिति में $y$-निर्देशांक $x$-निर्देशांक का दोगुना है।
$(b)$ चित्र (ii) में,रेखा पर स्थित बिंदु $(-2, 0)$,$(0, 4)$,$(1, 6)$ हैं। आप जानते हैं कि ग्राफ (रेखा) के बिंदुओं के निर्देशांक समीकरण $y = 2x + 4$ को संतुष्ट करते हैं। अतः,$y = 2x + 4$ चित्र (ii) में दिए गए ग्राफ के संगत समीकरण है।
$(c)$ चित्र (iii) में,रेखा पर स्थित बिंदु $(-1, -6)$,$(0, -4)$,$(1, -2)$,$(2, 0)$ हैं। निरीक्षण करने पर,आप देख सकते हैं कि $y = 2x - 4$ दिए गए ग्राफ (रेखा) के संगत समीकरण है।