यूएसए और कनाडा जैसे देशों में तापमान फारेनहाइट में मापा जाता है,जबकि भारत जैसे देशों में इसे सेल्सियस में मापा जाता है। फारेनहाइट को सेल्सियस में बदलने वाला रैखिक समीकरण नीचे दिया गया है:
$F = \left(\frac{9}{5}\right) C + 32$
$(i)$ $x$-अक्ष पर सेल्सियस और $y$-अक्ष पर फारेनहाइट लेकर ऊपर दिए गए रैखिक समीकरण का आलेख खींचिए।
$(ii)$ यदि तापमान $30\,^oC$ है,तो फारेनहाइट में तापमान क्या होगा?
$(iii)$ यदि तापमान $95\,^oF$ है,तो सेल्सियस में तापमान क्या होगा?
$(iv)$ यदि तापमान $0\,^oC$ है,तो फारेनहाइट में तापमान क्या होगा और यदि तापमान $0\,^oF$ है,तो सेल्सियस में तापमान क्या होगा?
$(v)$ क्या कोई ऐसा तापमान है जो फारेनहाइट और सेल्सियस दोनों में संख्यात्मक रूप से समान है? यदि हाँ,तो उसे ज्ञात कीजिए।