(N/A) समूह $3$ से $12$ के तत्वों को $d$-ब्लॉक तत्व कहा जाता है।
इन तत्वों का सामान्य इलेक्ट्रॉनिक विन्यास $(n-1)d^{1-10}ns^{0-2}$ होता है।
इन तत्वों को $d$-ब्लॉक तत्व इसलिए कहा जाता है क्योंकि इनका अंतिम इलेक्ट्रॉन $d$-कक्षक में प्रवेश करता है।
$d$-ब्लॉक तत्वों की विशेषताएं:
- ये सभी धातुएं हैं। ये अधिकतर रंगीन आयन बनाते हैं,परिवर्ती संयोजकता (ऑक्सीकरण अवस्थाएं) प्रदर्शित करते हैं,अनुचुंबकत्व दिखाते हैं और अक्सर उत्प्रेरक के रूप में उपयोग किए जाते हैं।
- हालाँकि,$Zn$,$Cd$ और $Hg$,जिनका इलेक्ट्रॉनिक विन्यास $(n-1)d^{10}ns^{2}$ है,संक्रमण तत्वों के अधिकांश गुणों को प्रदर्शित नहीं करते हैं।
संक्रमण तत्व: संक्रमण धातुएं $s$-ब्लॉक तत्वों की रासायनिक रूप से सक्रिय धातुओं और समूह $13$ तथा $14$ के कम सक्रिय तत्वों के बीच एक सेतु का निर्माण करती हैं,इसलिए इन्हें "संक्रमण तत्व" कहा जाता है।