यौगिक का प्रतिशत संघटन उसमें उपस्थित प्रत्येक तत्व का द्रव्यमान प्रतिशत होता है। यह दिए गए नमूने की शुद्धता निर्धारित करने में मदद करता है।
तत्व के द्रव्यमान प्रतिशत की गणना करने का सूत्र है:
$\text{तत्व का द्रव्यमान } \% = \frac{\text{यौगिक में उस तत्व का द्रव्यमान} \times 100}{\text{यौगिक का मोलर द्रव्यमान}}$
उदाहरण के लिए,जल $(H_2O)$ में:
जल का मोलर द्रव्यमान $= 18.02 \ g/mol$
$\text{हाइड्रोजन का द्रव्यमान } \% = \frac{2 \times 1.008}{18.02} \times 100 = 11.18 \%$
$\text{ऑक्सीजन का द्रव्यमान } \% = \frac{16.00}{18.02} \times 100 = 88.79 \%$
इसी प्रकार,इथेनॉल $(C_2H_5OH)$ के लिए जिसका मोलर द्रव्यमान $46.068 \ g/mol$ है:
$\text{कार्बन का द्रव्यमान } \% = \frac{24.02}{46.068} \times 100 = 52.14 \%$
$\text{हाइड्रोजन का द्रव्यमान } \% = \frac{6.048}{46.068} \times 100 = 13.13 \%$
$\text{ऑक्सीजन का द्रव्यमान } \% = \frac{16.00}{46.068} \times 100 = 34.73 \%$