(N/A) दिया गया है:
वस्तु की ऊँचाई,$h_o = 5 \,cm$
वस्तु की दूरी,$u = -25 \,cm$
अभिसारी लेंस की फोकस दूरी,$f = +10 \,cm$
लेंस सूत्र का उपयोग करने पर:
$\frac{1}{v} - \frac{1}{u} = \frac{1}{f}$
$\frac{1}{v} = \frac{1}{f} + \frac{1}{u} = \frac{1}{10} - \frac{1}{25} = \frac{5 - 2}{50} = \frac{3}{50}$
$v = \frac{50}{3} \approx 16.67 \,cm$
$v$ का धनात्मक मान दर्शाता है कि प्रतिबिंब वास्तविक है और लेंस के दूसरी ओर $16.67 \,cm$ की दूरी पर बनता है।
आवर्धन,$m = \frac{v}{u} = \frac{16.67}{-25} \approx -0.667$
साथ ही,$m = \frac{h_i}{h_o}$
$h_i = m \times h_o = -0.667 \times 5 \approx -3.33 \,cm$
$h_i$ का ऋणात्मक चिह्न दर्शाता है कि प्रतिबिंब उल्टा है। अतः,प्रतिबिंब वास्तविक,उल्टा और आकार में छोटा है।