(N/A) $\Rightarrow$ सजीवों में जीवन की विलक्षण घटनाएं उनके शरीर के भीतर होने वाली अंतःक्रियाओं के कारण संभव होती हैं।
$\Rightarrow$ ऊतकों के गुण उनके घटक कोशिकाओं में नहीं होते,बल्कि वे उन कोशिकाओं के बीच होने वाली अंतःक्रियाओं (Interactions) का परिणाम होते हैं।
$\Rightarrow$ इसी प्रकार,कोशिकीय अंगकों के गुण उनके आणविक घटकों (Molecular Constituents) में नहीं होते,बल्कि वे उस अंगक को बनाने वाले आणविक घटकों के बीच होने वाली अंतःक्रियाओं का परिणाम होते हैं।
$\Rightarrow$ ये अंतःक्रियाएं संगठन के उच्च स्तर पर उभरते गुणों (Emergent Properties) में परिणत होती हैं।
$\Rightarrow$ यह घटना संगठनात्मक जटिलता के पदानुक्रम (Hierarchy) के सभी स्तरों पर सत्य है।
$\Rightarrow$ अतः,सजीव स्वयं-प्रतिकृतिकारी,विकासशील और स्वयं-विनियमित अंतःक्रियात्मक तंत्र हैं,जो बाहरी उद्दीपनों के प्रति प्रतिक्रिया करने में सक्षम हैं।
$\Rightarrow$ जीव विज्ञान पृथ्वी पर जीवन की कहानी और सजीवों के विकास की कहानी है।
$\Rightarrow$ सभी सजीव—वर्तमान,भूत और भविष्य—सामान्य आनुवंशिक सामग्री (Genetic Material) को साझा करके एक-दूसरे से जुड़े हुए हैं,हालांकि अलग-अलग स्तरों पर।