(N/A) आवर्त सारणी में,अत्यधिक विद्युत ऋणात्मक हैलोजन और अत्यधिक विद्युत धनात्मक क्षार धातुएं उत्कृष्ट गैसों द्वारा अलग होती हैं।
हैलोजन परमाणु से ऋण आयन और क्षार धातु परमाणु से धन आयन का निर्माण संबंधित परमाणुओं द्वारा इलेक्ट्रॉन के लाभ और हानि से जुड़ा होता है।
इस प्रकार बने ऋण और धन आयन स्थिर उत्कृष्ट गैस इलेक्ट्रॉनिक विन्यास प्राप्त करते हैं। उत्कृष्ट गैसों (हीलियम को छोड़कर,जिसमें इलेक्ट्रॉनों का द्विक होता है) में आठ (अष्टक) इलेक्ट्रॉनों का विशेष रूप से स्थिर बाहरी कोश विन्यास $ns^{2} np^{6}$ होता है।
ऋण और धन आयन स्थिरवैद्युत आकर्षण द्वारा स्थिर होते हैं।
कोसेल की अभिधारणा इलेक्ट्रॉन स्थानांतरण द्वारा आयन-निर्माण और आयनिक क्रिस्टलीय यौगिकों के निर्माण के संबंध में आधुनिक अवधारणाओं के लिए आधार प्रदान करती है।