(N/A) वांछित बहुलकों का विवरण नीचे दी गई तालिका में दिया गया है:
| बहुलक का नाम | एकलक | संरचना | उपयोग |
| :--- | :--- | :--- | :--- |
| पॉलीप्रोपीन | प्रोपीन | $(-CH_2-CH(CH_3)-)_n$ | रस्सियों,खिलौनों,पाइपों,रेशों आदि के निर्माण में |
| पॉलीस्टाइरीन | स्टाइरीन | $(-CH_2-CH(C_6H_5)-)_n$ | कुचालक के रूप में,पैकिंग सामग्री,खिलौने,रेडियो और टेलीविजन कैबिनेट बनाने में |
| पॉलीविनाइल क्लोराइड $(PVC)$ | विनाइल क्लोराइड | $(-CH_2-CH(Cl)-)_n$ | रेनकोट,हैंडबैग,विनाइल फ्लोरिंग,पानी के पाइप बनाने में |
| यूरिया-फॉर्मेल्डिहाइड रेजिन | यूरिया,फॉर्मेल्डिहाइड | $(-NH-CO-NH-CH_2-)_n$ | अटूट कप और लैमिनेटेड शीट बनाने के लिए |
| ग्लिप्टल | एथिलीन ग्लाइकॉल,थैलिक एसिड | $(-OCH_2-CH_2OOC-C_6H_4-CO-)_n$ | पेंट और लैकर के निर्माण में |
| बैकेलाइट | फिनोल,फॉर्मेल्डिहाइड | $(-C_6H_3(OH)-CH_2-)_n$ | कंघी,बिजली के स्विच,बर्तनों के हैंडल और कंप्यूटर डिस्क बनाने के लिए |