(N/A) किसी अवरोध के किनारों से या छिद्र से तरंगों के मुड़ने की घटना को विवर्तन कहते हैं।
सटीक परिभाषा: तरंग के सीमित भाग द्वारा उत्पन्न भौतिक प्रभाव को विवर्तन कहा जाता है।
विवर्तन की खोज सबसे पहले फ्रांसेस्को मारिया ग्रिमाल्डी नामक वैज्ञानिक ने की थी।
विवर्तन की घटना ध्वनि तरंगों,प्रकाश तरंगों,जल तरंगों और पदार्थ तरंगों सहित सभी प्रकार की तरंगों में होती है।
विवर्तन तरंग की तरंगदैर्ध्य $\lambda$ और स्लिट की चौड़ाई $d$ के अनुपात $\frac{\lambda}{d}$ पर निर्भर करता है।
विवर्तन के कारण प्रकाश एक अपारदर्शी वस्तु की ज्यामितीय छाया के क्षेत्र में फैल जाता है,जिससे अंधेरे और चमकीले फ्रिंज बनते हैं।
दूरबीन और सूक्ष्मदर्शी जैसे ऑप्टिकल उपकरणों की विभेदन क्षमता (resolving power) विवर्तन के कारण सीमित होती है।
$CD$ पर दिखाई देने वाले रंग वास्तव में विवर्तन के प्रभावों के कारण होते हैं।
विवर्तन को तरंग सिद्धांत द्वारा समझाया जा सकता है और स्लिट पर आपतित तरंग के आधार पर इसके दो प्रकार हैं:
$(i)$ यदि स्लिट पर गोलीय तरंगाग्र आपतित होते हैं,तो इसे फ्रेनेल (Fresnel) विवर्तन कहते हैं।
$(ii)$ यदि स्लिट पर समतल तरंगाग्र आपतित होते हैं,तो इसे फ्रौनहोफर (Fraunhofer) विवर्तन कहते हैं।