परिभाषा: एक ही परमाणु के एक $s$ कक्षक और एक $p$ कक्षक के मिश्रण से दो समान संकर कक्षकों के बनने की प्रक्रिया को $sp$-संकरण कहा जाता है।
विशेषताएँ:
- प्रत्येक $sp$-संकर कक्षक में $50\%$ $s$-लक्षण और $50\%$ $p$-लक्षण देखा जाता है।
- दोनों समान $sp$-संकर कक्षक $Z$-अक्ष पर एक-दूसरे के विपरीत दिशा में $180^{\circ}$ के कोण पर व्यवस्थित होते हैं।
- दो $sp$-संकर कक्षक $Z$-अक्ष के अनुदिश विपरीत दिशाओं में बड़े धनात्मक लोब और छोटे ऋणात्मक लोब के साथ इंगित करते हैं। यह अधिक प्रभावी अतिव्यापन प्रदान करता है,जिसके परिणामस्वरूप मजबूत बंध बनते हैं।
- ऐसा अणु जिसमें केंद्रीय परमाणु $sp$-संकरित होता है और सीधे दो अन्य परमाणुओं से जुड़ा होता है,उसकी ज्यामिति रेखीय होती है।