| धातुएं | अधातुएं |
| $(1)$ वे तत्व जो आसानी से इलेक्ट्रॉन खोकर धनात्मक आयन बनाते हैं,धातु कहलाते हैं। | $(1)$ वे तत्व जो इलेक्ट्रॉन ग्रहण करके ऋणात्मक आयन बनाते हैं और जिनकी इलेक्ट्रॉन लब्धि एन्थैल्पी अधिक होती है,अधातु कहलाते हैं। |
| $(2)$ धातुओं की विद्युतऋणात्मकता कम होती है। | $(2)$ अधातुओं की विद्युतऋणात्मकता अधिक होती है। |
| $(3)$ समूह में ऊपर से नीचे जाने पर धात्विक गुण बढ़ता है। | $(3)$ आवर्त में बाएं से दाएं जाने पर अधात्विक गुण बढ़ता है। |
| $(4)$ इनके ऑक्साइड क्षारीय होते हैं। | $(4)$ इनके ऑक्साइड अम्लीय होते हैं। |
| $(5)$ धातुएं विद्युतधनात्मक होती हैं और इनकी आयनन एन्थैल्पी कम होती है। | $(5)$ अधातुएं विद्युतऋणात्मक होती हैं और इनकी आयनन एन्थैल्पी अधिक होती है। |
| $(6)$ ये प्रबल अपचायक (reducing agent) होते हैं। | $(6)$ ये ऑक्सीकारक (oxidizing agent) होते हैं। |
| $(7)$ इनकी इलेक्ट्रॉन लब्धि एन्थैल्पी का मान कम होता है। | $(7)$ इनकी इलेक्ट्रॉन लब्धि एन्थैल्पी अधिक होती है। |
| $(8)$ ये आयनिक यौगिक बनाते हैं। | $(8)$ ये सहसंयोजक यौगिक बनाते हैं। |
Explore More
| ऑक्साइड | प्रकृति |
|---|---|
| $a$. $CO$ | $i$. क्षारीय |
| $b$. $BaO$ | $ii$. उदासीन |
| $c$. $Al_2O_3$ | $iii$. अम्लीय |
| $d$. $Cl_2O_7$ | $iv$. उभयधर्मी |
Vedclass Products
Mock tests in real JEE/NEET style with performance analysis. 5-day free trial.
Start Free TrialGenerate Set A/B/C/D exam papers from 7.5L+ questions in 2 minutes. 3 chapters free.
Try FreeLive online exams with unlimited students, 360° analytics & white-label branding.
See Demo