(N/A) समजात संरचनाएँ वे अंग या शारीरिक भाग हैं जिनकी मूल संरचनात्मक बनावट और विकासात्मक उत्पत्ति समान होती है,लेकिन वे अलग-अलग जीवों में अलग-अलग कार्य करते हैं।
उदाहरण: मनुष्यों,व्हेल,चमगादड़ और चीता के अग्रपाद (forelimbs) की मूल कंकाल संरचना (ह्यूमरस,रेडियस,अल्ना,कार्पल्स,मेटाकार्पल्स और फैलेन्जेस) समान होती है,लेकिन वे क्रमशः पकड़ने,तैरने,उड़ने और दौड़ने जैसे विभिन्न कार्यों के लिए अनुकूलित होते हैं।
हाँ,यह आवश्यक है कि समजात संरचनाओं का एक सामान्य पूर्वज हो। इस घटना को अपसारी विकास (Divergent evolution) कहा जाता है,जहाँ संरचनाएँ एक सामान्य पूर्वज रूप से विकसित हुईं और समय के साथ विभिन्न पर्यावरणीय आवश्यकताओं के अनुरूप संशोधित हो गईं।