(N/A) वाष्पीकरण निम्नलिखित कारकों पर निर्भर करता है:
$(i)$ सतह का क्षेत्रफल: सतह का क्षेत्रफल बढ़ाने से वाष्पीकरण की दर बढ़ जाती है।
$(ii)$ तापमान: तापमान बढ़ने से कणों की गतिज ऊर्जा बढ़ जाती है,जिससे वाष्पीकरण तेज हो जाता है।
$(iii)$ आर्द्रता (हवा का सूखापन): हवा में नमी कम होने पर वाष्पीकरण तेजी से होता है क्योंकि हवा अधिक जलवाष्प धारण कर सकती है।
$(iv)$ हवा की गति: हवा की गति बढ़ने से सतह से जलवाष्प के कण दूर हो जाते हैं,जिससे वाष्पीकरण की प्रक्रिया तेज हो जाती है।
$(v)$ द्रव की प्रकृति: जिन द्रवों का क्वथनांक कम होता है,उनका वाष्पीकरण जल्दी होता है।
$(vi)$ सतह पर दबाव: वायुमंडलीय दबाव कम होने से वाष्पीकरण की दर बढ़ जाती है।