(N/A) कई पौधों,फलों और बीजों में मतिभ्रम (hallucinogenic) गुण होते हैं।
$\Rightarrow$ इनका उपयोग सदियों से दुनिया भर में लोक-चिकित्सा,धार्मिक समारोहों और अनुष्ठानों में किया जाता रहा है।
जब इन पदार्थों का सेवन औषधीय उपयोग के अलावा अन्य उद्देश्यों के लिए किया जाता है,या ऐसी मात्रा/आवृत्ति में लिया जाता है जो किसी व्यक्ति के शारीरिक,दैहिक या मनोवैज्ञानिक कार्यों को बाधित करता है,तो यह नशीली दवाओं का दुरुपयोग (drug abuse) कहलाता है।
उदाहरण के लिए,$Morphine$ एक द्वितीयक उपापचयी है जो $Papaver$ $somniferum$ से प्राप्त होता है। $Morphine$ का एसिटिलीकरण (acetylation) करने पर $Heroin$ प्राप्त होता है,जो एक अत्यधिक व्यसनी नशीली दवा है।