(N/A) $(i)$ एसिटिक अम्ल अमोनिया के साथ अभिक्रिया करके अमोनियम एसीटेट बनाता है,जो गर्म करने पर जल के अणु को त्यागकर एसीटामाइड बनाता है:
$CH_3COOH + NH_3 \rightleftharpoons CH_3COO^-NH_4^+ \xrightarrow{\Delta, -H_2O} CH_3CONH_2$
$(ii)$ बेंजोइक अम्ल अमोनिया के साथ अभिक्रिया करके अमोनियम बेंजोएट बनाता है,जो गर्म करने पर जल के अणु को त्यागकर बेंजामाइड बनाता है:
$C_6H_5COOH + NH_3 \rightleftharpoons C_6H_5COO^-NH_4^+ \xrightarrow{\Delta, -H_2O} C_6H_5CONH_2$
$(iii)$ थैलिक अम्ल अमोनिया के साथ अभिक्रिया करके अमोनियम थैलेट बनाता है,जो गर्म करने पर जल के अणु को त्यागकर थैलामाइड बनाता है,और अधिक गर्म करने पर यह अमोनिया को त्यागकर थैलिमाइड बनाता है:
$C_6H_4(COOH)_2 + 2NH_3 \rightleftharpoons C_6H_4(COO^-NH_4^+)_2$ $\xrightarrow{\Delta, -2H_2O} C_6H_4(CONH_2)_2$ $\xrightarrow{\Delta, -NH_3} C_6H_4(CO)_2NH$