(N/A) $\rightarrow$ मेंढक जमीन और मीठे पानी दोनों में रह सकते हैं और ये $Chordata$ संघ के $Amphibia$ वर्ग से संबंधित हैं। भारत में पाया जाने वाला सबसे सामान्य मेंढक $Rana$ $tigrina$ है।
$\rightarrow$ इनका शरीर का तापमान स्थिर नहीं होता है,अर्थात इनका शरीर का तापमान पर्यावरण के तापमान के साथ बदलता रहता है। ऐसे जानवरों को शीत-रक्त (cold-blooded) या पोइकिलोथर्म्स कहा जाता है।
$\rightarrow$ घास और सूखी जमीन पर रहने के दौरान मेंढक का रंग बदल जाता है। उनमें अपने दुश्मनों से छिपने के लिए रंग बदलने की क्षमता होती है। इस सुरक्षात्मक रंग को छलावरण (camouflage) या मिमिक्री कहा जाता है।
$\rightarrow$ गर्मी और सर्दी के दौरान अत्यधिक गर्मी और ठंड से बचने के लिए मेंढक गहरे बिलों में आश्रय लेते हैं। इसे ग्रीष्म निष्क्रियता $(aestivation)$ और शीत निष्क्रियता $(hibernation)$ कहा जाता है।