(N/A) लघुपथन (शॉर्ट-सर्किटिंग) तब होता है जब विद्युन्मय तार (लाइव वायर) और उदासीन तार (न्यूट्रल वायर) सीधे एक-दूसरे के संपर्क में आ जाते हैं। यह $(i)$ बिजली की लाइनों के इन्सुलेशन को नुकसान होने के कारण,या $(ii)$ किसी विद्युत उपकरण में खराबी के कारण होता है। लघुपथन के कारण परिपथ का प्रतिरोध बहुत कम हो जाता है,जिससे विद्युत धारा का मान अत्यधिक बढ़ जाता है। इस उच्च धारा के कारण लाइव तार गर्म हो जाते हैं और संपर्क बिंदु पर चिंगारी (स्पार्किंग) उत्पन्न होती है। यह चिंगारी कभी-कभी इमारत में आग का कारण बन सकती है।
यदि किसी विद्युत परिपथ में जुड़े सभी विद्युत उपकरणों द्वारा ली जाने वाली कुल धारा परिपथ की अनुमत सीमा से अधिक हो जाती है,तो परिपथ को 'अतिभारित' (ओवरलोडेड) कहा जाता है। अतिभारण के परिणामस्वरूप तारों में अत्यधिक ऊष्मा उत्पन्न होती है,जो इन्सुलेशन को नुकसान पहुँचा सकती है और विद्युत आग का कारण बन सकती है।