(N/A) पौधों द्वारा आवश्यक मात्रा के आधार पर खनिज तत्वों को दो मुख्य प्रकारों में वर्गीकृत किया गया है:
$(i)$ गुरुपोषक तत्व (Macronutrients): ये सामान्यतः पादप ऊतकों में बड़ी मात्रा में (शुष्क पदार्थ के $10 \text{ mmol } kg^{-1}$ से अधिक) उपस्थित होते हैं।
$\Rightarrow$ गुरुपोषक तत्वों में कार्बन,हाइड्रोजन,ऑक्सीजन,नाइट्रोजन,फास्फोरस,सल्फर,पोटेशियम,कैल्शियम और मैग्नीशियम शामिल हैं।
$\Rightarrow$ इनमें से कार्बन,हाइड्रोजन और ऑक्सीजन मुख्य रूप से $CO_2$ और $H_2O$ से प्राप्त होते हैं,जबकि अन्य तत्व मिट्टी से खनिज पोषण के रूप में अवशोषित किए जाते हैं।
$(ii)$ सूक्ष्मपोषक तत्व (Micronutrients): इनकी आवश्यकता बहुत कम मात्रा में (शुष्क पदार्थ के $10 \text{ mmol } kg^{-1}$ से कम) होती है।
$\Rightarrow$ इनमें आयरन,मैंगनीज,कॉपर,मोलिब्डेनम,जिंक,बोरॉन,क्लोरीन और निकेल शामिल हैं।
$\Rightarrow$ ऊपर वर्णित $17$ आवश्यक तत्वों के अलावा,सोडियम,सिलिकॉन,कोबाल्ट और सेलेनियम जैसे कुछ लाभकारी तत्व भी हैं,जिनकी आवश्यकता उच्च पादपों को होती है।