समूह-$15$ के सभी तत्व दो प्रकार के ऑक्साइड बनाते हैं: $E_{2}O_{3}$ और $E_{2}O_{5}$।
तत्व की उच्च ऑक्सीकरण अवस्था वाला ऑक्साइड,निम्न ऑक्सीकरण अवस्था वाले ऑक्साइड की तुलना में अधिक अम्लीय होता है।
समूह में नीचे जाने पर अम्लीय गुण घटता है।
नाइट्रोजन और फास्फोरस के $E_{2}O_{3}$ प्रकार के ऑक्साइड पूरी तरह से अम्लीय होते हैं,आर्सेनिक और एंटीमनी के ऑक्साइड उभयधर्मी (amphoteric) होते हैं और बिस्मथ के ऑक्साइड क्षारीय होते हैं।
ट्रायऑक्साइड और पेंटाऑक्साइड की अम्लीय शक्ति केंद्रीय परमाणु की विद्युत ऋणात्मकता में कमी के साथ घटती है।
ट्रायऑक्साइड की अम्लीय शक्ति: $N_{2}O_{3} > P_{2}O_{3} > As_{2}O_{3}$
पेंटाऑक्साइड की अम्लीय शक्ति: $N_{2}O_{5} > P_{2}O_{5} > As_{2}O_{5}$