(N/A) $\rightarrow$ कॉकरोच का सिर त्रिकोणीय आकार का होता है और शरीर के अनुदैर्ध्य अक्ष के समकोण पर स्थित होता है।
$\rightarrow$ यह एक छोटी,पतली और लचीली गर्दन द्वारा वक्ष (thorax) से जुड़ा होता है।
$\rightarrow$ सिर का निर्माण छह भ्रूणीय खंडों के संलयन से होता है।
$\rightarrow$ सिर के कैप्सूल पर एक जोड़ी बड़ी,अवृंत (sessile),संयुक्त आँखें होती हैं। ये सेम (bean) के आकार की होती हैं।
$\rightarrow$ आँखों के सामने स्थित झिल्लीदार सॉकेट से एक जोड़ी धागे जैसी एंटीना (antennae) निकलती है। इन एंटीना में संवेदी रिसेप्टर्स होते हैं जो पर्यावरण की निगरानी में मदद करते हैं।
$\rightarrow$ सिर के अग्र भाग में उपांग होते हैं जो काटने और चबाने वाले प्रकार के मुखांग (mouthparts) बनाते हैं,जिनमें लेब्रम,एक जोड़ी मैंडिबल्स,एक जोड़ी मैक्सिला और लेबियम शामिल हैं।