(N/A) - मापन सभी प्रयोगात्मक विज्ञान और प्रौद्योगिकी की नींव है।
- मापन में अनिश्चितता को त्रुटि (Error) कहा जाता है।
- मापा गया मान वास्तविक मान के कितना निकट है,इसे यथार्थता (Accuracy) कहते हैं।
- किसी भौतिक राशि को किस सीमा (या विभेदन) तक मापा जाता है,उसे परिशुद्धता (Precision) कहते हैं।
- मापन में यथार्थता मापक यंत्र के विभेदन (Resolution) पर निर्भर करती है।
- उदाहरण के लिए,किसी लंबाई का वास्तविक मान $3.678 \ cm$ है। जब इसे $0.1 \ cm$ के विभेदन वाले यंत्र से मापा जाता है,तो मान $3.5 \ cm$ प्राप्त होता है और जब $0.01 \ cm$ के विभेदन से मापा जाता है,तो मान $3.38 \ cm$ प्राप्त होता है।
- यहाँ पहला प्रेक्षण अधिक यथार्थ है क्योंकि यह वास्तविक मान के अधिक निकट है।