(N/A) शरीर भित्ति और आहारनाल के बीच की गुहा,जो मध्यजनस्तर (mesoderm) द्वारा आस्तरित होती है,उसे देहगुहा (Coelom) कहते हैं। जिन प्राणियों में देहगुहा पाई जाती है,उन्हें देहगुहाधारी (coelomates) कहते हैं (उदाहरण: एनेलिडा,मोलस्का,आर्थ्रोपोडा,इकाइनोडर्मेटा,हेमीकॉर्डेटा और कॉर्डेटा)।
कुछ प्राणियों में देहगुहा मध्यजनस्तर द्वारा आस्तरित नहीं होती,बल्कि मध्यजनस्तर बाह्यजनस्तर और अंतःजनस्तर के बीच बिखरी हुई थैलियों के रूप में पाई जाती है। ऐसी देहगुहा को कूटदेहगुहा (pseudocoelom) कहते हैं और ऐसे प्राणियों को कूटदेहगुहाधारी (pseudocoelomates) कहते हैं (उदाहरण: एस्केल्मिन्थीस)।
जिन प्राणियों में देहगुहा अनुपस्थित होती है,उन्हें अदेहगुहाधारी (acoelomates) कहते हैं (उदाहरण: प्लेटीहेल्मिन्थीस)।