(N/A) समूह $15$ के तत्वों में सामान्य प्रवृत्तियाँ:
$(i)$ इलेक्ट्रॉनिक विन्यास: समूह $15$ के सभी तत्वों में $5$ संयोजी इलेक्ट्रॉन होते हैं। इनका सामान्य इलेक्ट्रॉनिक विन्यास $ns^{2} np^{3}$ है।
$(ii)$ ऑक्सीकरण अवस्थाएँ: इन सभी तत्वों में $5$ संयोजी इलेक्ट्रॉन होते हैं और अपना अष्टक पूरा करने के लिए तीन और इलेक्ट्रॉनों की आवश्यकता होती है। सामान्य ऑक्सीकरण अवस्थाएँ $-3, +3$ और $+5$ हैं। अक्रिय युग्म प्रभाव (inert pair effect) के कारण समूह में नीचे जाने पर $+5$ ऑक्सीकरण अवस्था की स्थिरता घटती है,जबकि $+3$ ऑक्सीकरण अवस्था की स्थिरता बढ़ती है।
$(iii)$ आयनन एन्थैल्पी और विद्युत ऋणात्मकता: परमाणु आकार बढ़ने के कारण समूह में नीचे जाने पर प्रथम आयनन एन्थैल्पी घटती है। इसी प्रकार,परमाणु आकार बढ़ने के साथ समूह में नीचे जाने पर विद्युत ऋणात्मकता भी घटती है।
$(iv)$ परमाणु आकार: समूह में नीचे जाने पर,नई इलेक्ट्रॉन कोशों के जुड़ने के कारण परमाणु आकार बढ़ता है।