(A) $(1)$ $\text{तंत्रिका तंत्र}$: तीव्र और अल्पकालिक प्रतिक्रियाओं के लिए न्यूरोट्रांसमीटर का उपयोग करता है।
$\text{अंतःस्रावी तंत्र}$: धीमी और दीर्घकालिक शारीरिक प्रभावों के लिए हार्मोन का उपयोग करता है।
$(2)$ $\text{ऑक्सीटोसिन}$: प्रसव के दौरान गर्भाशय के संकुचन और दूध के निष्कासन को उत्तेजित करता है।
$\text{वैसोप्रेसिन}$: इसे $\text{ADH}$ के रूप में भी जाना जाता है,यह वृक्क की दूरस्थ नलिकाओं द्वारा $H_2O$ और इलेक्ट्रोलाइट्स के पुनरावशोषण को उत्तेजित करता है।
$(3)$ $\text{वामनता}$: बचपन में वृद्धि हार्मोन $(GH)$ के अल्पस्राव के कारण होता है,जिससे शारीरिक वृद्धि रुक जाती है।
$\text{महाकायता}$: बचपन में वृद्धि हार्मोन $(GH)$ के अतिस्राव के कारण होता है,जिससे शरीर की असामान्य वृद्धि होती है।
$(4)$ $FSH$ $(\text{फॉलिकल स्टिमुलेटिंग हार्मोन})$: महिलाओं में डिम्बग्रंथि पुटिकाओं की वृद्धि और विकास को और पुरुषों में शुक्राणुजनन को उत्तेजित करता है।
$LH$ $(\text{ल्यूटिनाइजिंग हार्मोन})$: महिलाओं में पूर्ण परिपक्व पुटिकाओं के अंडोत्सर्ग को प्रेरित करता है और कॉर्पस ल्यूटियम को बनाए रखता है; पुरुषों में एण्ड्रोजन के संश्लेषण और स्राव को उत्तेजित करता है।