(N/A) $\rightarrow$ आर्थ्रोपोडा (Arthropoda) एनिमेलिया का सबसे बड़ा संघ है जिसमें कीट शामिल हैं।
$\rightarrow$ पृथ्वी पर ज्ञात सभी प्रजातियों में से दो-तिहाई से अधिक आर्थ्रोपोड हैं।
$\rightarrow$ इनमें अंग-तंत्र स्तर का शारीरिक संगठन पाया जाता है।
$\rightarrow$ ये द्विपार्श्व सममित,त्रिकोरकी,खंडित और प्रगुही (coelomate) प्राणी हैं।
$\rightarrow$ आर्थ्रोपोड्स का शरीर काइटिनयुक्त बाह्यकंकाल से ढका होता है।
$\rightarrow$ शरीर सिर,वक्ष और उदर में विभाजित होता है।
$\rightarrow$ इनमें संधिपाद (jointed appendages) पाए जाते हैं (arthros-जोड़,poda-पाद)।
$\rightarrow$ श्वसन अंग क्लोम,बुक क्लोम,बुक लंग्स या श्वासनली तंत्र होते हैं।
$\rightarrow$ परिसंचरण तंत्र खुले प्रकार का होता है।
$\rightarrow$ संवेदी अंग जैसे एंटीना,आंखें (संयुक्त और सरल),और संतुलन अंग (statocysts) मौजूद होते हैं।
$\rightarrow$ उत्सर्जन मैल्पीघियन नलिकाओं द्वारा होता है।
$\rightarrow$ ये अधिकांशतः एकलिंगी होते हैं।
$\rightarrow$ निषेचन आमतौर पर आंतरिक होता है।
$\rightarrow$ ये अधिकांशतः अंडज (oviparous) होते हैं।
$\rightarrow$ विकास प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष हो सकता है।
$\rightarrow$ उदाहरण: आर्थिक रूप से महत्वपूर्ण कीट -
$\rightarrow$ Apis (मधुमक्खी)
$\rightarrow$ Bombyx (रेशम कीट)
$\rightarrow$ Laccifer (लाख कीट)