(N/A) $\rightarrow$ ये जीव मीठे पानी,समुद्री जल या नम मिट्टी में रहते हैं।
$\rightarrow$ ये $Pseudopodia$ (कूटपाद) बाहर निकालकर गति करते हैं और अपने शिकार को पकड़ते हैं,जैसा कि $Amoeba$ में देखा जाता है (क्योंकि इनमें मुख अनुपस्थित होता है)।
$\rightarrow$ समुद्री रूपों की सतह पर सिलिका के कवच होते हैं।
$\rightarrow$ पोषण होलोज़ोइक (प्राणीसम) प्रकार का होता है।
$\rightarrow$ इनमें से कुछ प्रजातियां जैसे $Entamoeba$ परजीवी होती हैं।
$\rightarrow$ अलैंगिक प्रजनन द्विविभाजन (binary fission),बहुविभाजन (multiple fission) या बीजाणु निर्माण द्वारा होता है,जबकि लैंगिक प्रजनन संयुग्मन (syngamy) द्वारा होता है।
$\rightarrow$ उदाहरण: $Amoeba$,$Entamoeba$,$Radiolarians$,$Pelomyxa$,$Foraminiferans$ और $Heliozoans$।