(N/A) कई पौधों में पुष्पन (flowering) को प्रेरित करने या बढ़ावा देने के लिए प्रकाश की एक निश्चित अवधि आवश्यक होती है। इस घटना को दीप्तिकालिता (Photoperiodism) कहा जाता है।
पौधों में प्रकाश के संपर्क की अवधि को मापने की क्षमता होती है।
उदाहरण के लिए,कुछ पौधे,जिन्हें दीर्घ-दिवसीय पौधे (Long-day plants) कहा जाता है,उन्हें पुष्पन के लिए एक क्रांतिक अवधि (critical period) से अधिक प्रकाश की आवश्यकता होती है।
इसके विपरीत,अन्य पौधे,जिन्हें अल्प-दिवसीय पौधे (Short-day plants) कहा जाता है,उन्हें पुष्पन के लिए क्रांतिक अवधि से कम प्रकाश की आवश्यकता होती है।
कुछ पौधे,जिन्हें दिवस-तटस्थ पौधे (Day-neutral plants) कहा जाता है,उनके पुष्पन पर प्रकाश की अवधि का कोई प्रभाव नहीं पड़ता है।