(N/A) प्रत्येक पदार्थ के अद्वितीय या अभिलक्षणिक गुणधर्म होते हैं। इन गुणधर्मों को दो श्रेणियों में वर्गीकृत किया जा सकता है: $(i)$ भौतिक गुणधर्म और $(ii)$ रासायनिक गुणधर्म।
$(i)$ भौतिक गुणधर्म: ये वे गुणधर्म हैं जिन्हें पदार्थ की पहचान या संरचना को बदले बिना मापा या देखा जा सकता है। उदाहरण के लिए रंग,गंध,गलनांक,घनत्व आदि।
$(ii)$ रासायनिक गुणधर्म: रासायनिक गुणधर्मों के मापन या अवलोकन के लिए रासायनिक परिवर्तन का होना आवश्यक है। उदाहरण के लिए अम्लता या क्षारकता,दहनशीलता।
द्रव्य के कई गुणधर्म जैसे लंबाई,क्षेत्रफल,आयतन आदि मात्रात्मक प्रकृति के होते हैं। किसी भी मात्रात्मक अवलोकन या मापन को एक संख्या और उसके बाद उस इकाई द्वारा दर्शाया जाता है जिसमें इसे मापा जाता है।