(N/A) $\Rightarrow$ परिभाषा: किसी भी पदार्थ के अणुओं का उच्च सांद्रता वाले क्षेत्र से निम्न सांद्रता वाले क्षेत्र की ओर गति करना विसरण कहलाता है। अणु यादृच्छिक (random) रूप से गति करते हैं।
$\Rightarrow$ गुण:
$\bullet$ विसरण द्वारा होने वाली गति निष्क्रिय (passive) होती है।
$\bullet$ यह कोशिका के एक भाग से दूसरे भाग में,या एक कोशिका से दूसरी कोशिका में हो सकती है।
$\bullet$ यह गति कम दूरी के लिए होती है।
$\bullet$ यह पत्ती के अंतरकोशिकीय स्थानों से बाहरी वातावरण में हो सकती है।
$\bullet$ विसरण में ऊर्जा का कोई व्यय नहीं होता है।
$\bullet$ विसरण एक धीमी प्रक्रिया है और यह 'जीवित तंत्र' पर निर्भर नहीं है।
$\bullet$ विसरण गैसों और तरल पदार्थों में स्पष्ट रूप से देखा जा सकता है।
$\bullet$ ठोस पदार्थों का विसरण भी संभव है।
$\bullet$ पौधों के लिए विसरण बहुत महत्वपूर्ण है क्योंकि यह पादप शरीर के भीतर गैसीय गति का एकमात्र साधन है।
$\bullet$ विसरण की दर सांद्रता प्रवणता,उन्हें अलग करने वाली झिल्ली की पारगम्यता,तापमान और दबाव से प्रभावित होती है।