(N/A) कॉर्निया और लेंस के माध्यम से रेटिना पर केंद्रित दृश्य तरंग दैर्ध्य की प्रकाश किरणें रॉड्स और कोन्स में विभव (आवेग) उत्पन्न करती हैं।
मानव नेत्र में प्रकाश-संवेदी यौगिक (फोटोपिगमेंट) ऑप्सिन (एक प्रोटीन) और रेटिनल (विटामिन $A$ का एक एल्डिहाइड) से बने होते हैं।
प्रकाश ऑप्सिन से रेटिनल के पृथक्करण को प्रेरित करता है,जिसके परिणामस्वरूप ऑप्सिन की संरचना में परिवर्तन होता है। इससे झिल्ली की पारगम्यता में परिवर्तन होता है। परिणामस्वरूप,फोटोरिसेप्टर कोशिकाओं में विभव अंतर उत्पन्न होता है।
यह एक संकेत उत्पन्न करता है जो द्विध्रुवी कोशिकाओं (bipolar cells) के माध्यम से गैन्ग्लियन कोशिकाओं में क्रिया विभव (action potentials) उत्पन्न करता है।
ये क्रिया विभव (आवेग) ऑप्टिक नसों द्वारा मस्तिष्क के दृश्य प्रांतस्था (visual cortex) क्षेत्र में प्रेषित किए जाते हैं।
तंत्रिका आवेगों का विश्लेषण किया जाता है और रेटिना पर बनी छवि को पिछली स्मृति और अनुभव के आधार पर पहचाना जाता है।